रिपोर्ट
अमृत राज
रामलीला गाछी
बिहार, मुजफ्फरपुर। ( गुरुवार) जिले के पारु प्रखण्ड अन्तर्गत चांदकेवारी पंचायत के रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा दिन सौरभ क्रिकेट क्लब मंसूर पुर बनाम मुजफ्फरपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर सौरभ क्रिकेट क्लब मंसूरपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिया। जवाब में उतरी मुजफ्फरपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने बीस ओवर में दस विकेट गवांकर मात्र 125 रन ही बना सकी। सौरभ क्रिकेट क्लब मंसूरपुर की टीम 127 रन से विजयी हुई।
मंसूरपुर के सौरभ क्रिकेट क्लब की ओर से कन्हाई ने 22 बॉल में 60 रन और दीपक ने 29 बॉल में 52 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, मैन ऑफ द मैच अतुल कुमार को (पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी) क्रमशः डॉक्टर परमेश्वर भक्त ने कप जवाहर राय ने प्रमाण-पत्र, शंभु सिंह ने नकद, जितेन्द्र राय मुखिया पति हुस्सेपुर रति ने दीवाल घड़ी ऐनुद्दीन डीलर ने कप एवं हुस्सेपुर पंचायत के मुखिया अमलेश राय ने मेडल देकर सम्मानित किया।
हैट्रिक छक्का मारने वाले खिलाड़ी को (पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता) फूलदेव पटेल ने नगद पुरस्कार के रूप में 501 रुपये दिए। हैट्रिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को नगद पुरस्कार 501 रुपये पूर्व संरपच राजकुमार दास ने दिया।
इस तरह अन्य खेलप्रेमी, संतलाल साह स्काउट्स (गाईड शिक्षक) मुहब्बतपुर, महेश साह, शंभु सहनी, गणेश दास, अरविंद पटेल, मैजुद्दीन, राजा डीलर, प्रमोद पटेल, रवि कुमार, रोहित साव के अलावा सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। मैच में अम्पायर के रूप में ज्ञानचंद कुमार और राजन सिंह फौजी ने भूमिका निभाई। मैच में स्कोरिंग संजीव कुमार सिंह, राजा, मनीष पाठक एवं मैच के प्रसारण की कमान रौशन पाण्डेय और जय प्रकाश ने संभाली।


0 टिप्पणियाँ